● *आरोपी श्रवण दास महंत पहले भी ठगी के मामले में जा चुका है जेल*…..
*रायगढ़* । कल दिनांक 19.07.2023 को थाना लैलूंगा में ग्राम जूनाडीह के रहने वाले नरेश दास महंत (उम्र 60 वर्ष) द्वारा उसके गांव के बदमाश प्रवृत्ति के श्रवण महंत पर उसे और उसके बेटे को मारने पीटने की धमकी देकर जबरन पांच हजार रूपये मांगने की आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । रिपोर्टकर्ता नरेश दास महंत के रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में आरोपी श्रवण दास महंत पर उद्यापन (जबरन वसूली) का अपराध दर्ज किया गया । आरोपी श्रवण दास महंत पूर्व में ग्राम लैलूंगा के फुटहामुड़ा में गांववालों को ई-श्रम कार्ड एवं नया बैंक पास बुक बनवाने का झांसा देकर उनके बायोमेटिक मशीन से फिंगर प्रिंट लेकर धोखाधड़ी कर कई ग्रामीणों के खाते से रूपये निकाल लिया था , आरोपी को धोखाधड़ी के अपराध में लैलूंगा पुलिस द्वारा चालान किया गया था । आरोपी के विरूद्ध जबरन वसूली की शिकायत को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक रमाशंकर तिवारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर आरोपी श्रवण दास महंत उर्फ बब्लू पिता राम बृज महंत 35 साल निवासी वार्ड क्रमांक 02 जूनाडीह थाना लैलूंगा की तत्काल पतासाजी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसकी गैर जमानतीय अपराध में गिरफ्तारी कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी के आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुये लैलूंगा पुलिस द्वारा आरोपी पर पृथक से धारा 110 जाफौ के तहत कार्रवाई किया जा रहा है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

