*मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर और जीआरपी रायपुर की संयुक्त टीम ने प्लेटफार्म से मोबाइल उड़ाने वाले बलरामपुर निवासी को पकड़ा*
रायपुर (वायरलेस न्यूज)रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक की सक्रियता से विशेष टीम ने एक मोबाइल फोन के साथ एक चोर को पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबंध में रेल सुरक्षा बल प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज को बताया कि दिनांक 23.07.23 को पोस्ट प्रभारी रायपुर , मंडल टास्क टीम रायपुर के अधिकारी व बल सदस्य एवं जीआरपी थाना रायपुर के अधिकारी व हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर सीसीटीवी फुटेज में दिखे हुलिया का एक व्यक्ति को समय 10.15 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के हनुमान मंदिर के पास चोरी का मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया, पूछ ताछ करने पर अपना नाम पता मो.ताजीम अंसारी,पिता – मो.शाबीर अंसारी,उम्र 20 वर्ष, साकिन ग्राम- औरंगा, पोस्ट -दोलंगी, थाना- रामचंद्रपुर ,जिला -बलरामपुर (छ ग) का रहने वाला बताया, उसके पास मिले मोबाइल फोन के संबंध में पूछने पर दिनाँक 22.07.23 को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 02 में खड़़ी गाड़ी संख्या 12807 समता एक्सप्रेस के S/1 कोच से किसी यात्री का चोरी करना स्वीकार किया उसके पास से मिले 01नग मोबाइल फोन रेडमी 8 ग्रे रंग का कुल कीमत 12000/( बारह हजार रुपया मात्र) को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना रायपुर लाया गया जीआरपी थाना रायपुर मे उक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 17/2023 धारा 41(1+4) सीआरपीसी, 379 आईपीसी दिनांक 23.07.23 का मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

