रायगढ़ (वायरलेस न्यूज)राष्ट्रीय राज्य मार्ग49 निर्माण में मुआवजे से वंचित किसानों के हित में सामने आए विधायक प्रकाश नायक,*
*विधानसभा सत्र में राष्ट्रीय राज्य मार्ग के निर्माण एवम मुआवजा वितरण संबंधित मांगी विस्तृत जानकारी*
रायगढ़- राष्ट्रीय राज्य मार्ग 49 के निर्माण को लेकर लगातार अनियमितता की बात सामने आ रही थी।वही सूत्रों की माने तो जिम्मेदार अधिकारियों से मिलभगत कर कर अधिग्रहित भूमि के मुआवजा आवंटन को लेकर भी गड़बड़ी की बात सामने आ रही है।जिसमे पात्र हितग्राहियों को मुआवजा से वंचित रखते हुए सांठगांठ कर अपात्रों को दिए जाने की शिकायत भी सामने आई थी।बहरहाल विधायक प्रकाश नायक द्वारा जिले की ज्वलंत मुद्दे पर विधानसभा सत्र में आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए विधायक ने विधानसभा में लोक निर्माण मंत्री से पूछा कि रायगढ़ जिला अंतर्गत राष्ट्रीय राज्य मार्ग 49 हेतु रेंगालपाली से खरसिया विकासखंड तक भू अर्जन के तहत कुल अधिग्रहित की गई भूमि की ग्रामवार खसरावार जानकारी के साथ ही भू स्वामी के नाम एवम उनको दिए जाने वाले मुआवजे से जुड़े प्रश्न पूछे गए।साथ ही राजपत्र के फोरलेन से प्रकाशन होने के सवाल सहित पात्र हितग्राहियों के मुआवजे से वंचित होने की जानकारी मांगने विधायक प्रकाश नायक विधानसभा में मुखर हुए ।वही उनके द्वारा भूमि अधिग्रहण में मुआवजे से वंचित पात्र हितग्राहियों को मुआवजा मिलने में हो रही देरी के संबंध में भी जानकारी मांगी गई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

