रायगढ़ (वायरलेस न्यूज)पुसौर तहसील में छोटे
झाड़ के जंगल की जमीन की खरीदी बिक्री का सनसनीखेज मामला सामने आया है।राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ की शिकायत स्थानीय युवा ने जिला कलेक्टर से की है।अब देखना होगा कि 100 साल पुराने सरकारी दस्तावेज में गड़बड़ी कर जमीन की खरीद फरोख्त करने वालो पर क्या कार्यवाही की जाती है।
रायगढ़ जिले के पुसौर में खसरा नम्बर 16/2 की 66 डिसमिल जमीन जो कि सन 1924-25 के राजस्व विभाग के दस्तावेजों के अनुसार बंजर जमीन थी।
1954-55 में इस जमीन को छोटे झाड़ जंगल की जमीन के रूप में सरकारी रिकार्ड में दर्ज किया गया।भू राजस्व संहिता की धारा 115 व 116 में सरकारी भूमि मद में दर्ज होने के बावजूद तात्कालिक तहसीलदार ने आनंदराम के नाम कर दिया।
12 अक्टूबर 2020 को पंचनामा तैयार हुआ,26 अक्टूबर को पटवारी ने प्रतिवेदन दिया और 28 अक्टूबर 2020 को
सारी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए तहसीलदार ने शाशकीय छोटे झाड़ जंगल की जमीन के जंगल मद को राजस्व अभिलेखों से विलोपित कर आवेदक आनंदराम के नाम दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। तमाम कायदे कानून को ताख में रखकर महज 16 दिन में ही सारी प्रक्रियाएं पूरी हो गई। और 100 साल से जो जमीन सरकारी रिकॉर्ड में छोटे झाड़ जंगल के रूप में दर्ज थी वो देखते ही देखते आनंदराम के नाम हो गई। सरकारी जमीन अपने नाम होते ही आनंदराम ने इस जमीन को पुसौर के ही नंद कुमार विश्वाल को बेच दिया अब यह जमीन नंद कुमार विश्वाल के नाम पर रजिस्ट्रर्ड हो चुकी है। पुसौर तहसीलदार के आदेश के खिलाफ पुसौर की एक महिला ने आवाज़ उठाई और एसडीएम न्यायालय में इस आदेश के खिलाफ अपील की है। सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से मिली भगत कर बेचे जाने का यह कोई नया मामला नही है ऐसे कई अवैध काम जिले की तहसीलों में रोजाना हो रहे है। राजस्व विभाग के अधिकारियों आर आई पटवारी सभी की मिलीभगत से एक बड़ा रैकेट चलाया जा रहा है।जमीन दलाल की चांदी है और सरकारी जमीन की बंदरबाट जोर शोर से जारी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

