रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के गनमैन और रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स के बीच होटल ट्रिनिटी मैं झड़प होने की खबर आ रही है। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के बेटे एवं उसके दोस्तों की होटल में पार्टी थी इसी जगह पर मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट भी सेमिनार कर रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया , चूंकि विधायक का निवास होटल ट्रिनिटी के समीप ही है, ऐसे में जब विधायक को इस झगड़े की जानकारी हुई तो उनकी ओर से कई लोग मौके पर पहुंचे । इस दौरान गनमैन की झड़प मेडिकल स्टूडेंट्स के साथ हो गई लेकिन जैसे ही मेडिकल स्टूडेंट्स को इस बात की भनक लगी कि उनका पंगा विधायक से हो गया है तो वह वहां से भाग निकले। शहर के प्रतिष्ठित होटल और विधायक से जुड़ा हुआ मामला होने के कारण कोतरा रोड पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मेडिकल स्टूडेंट्स की तलाश करने लगी। दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए थे और पुलिस दोनों ही पक्षों का बयान दर्ज कर रही थी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

