🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

स्कूलों में किया जा रहा कोविड गाईड लाईन का पालन जिला शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण कर गाईड लाईन के अनिवार्य पालन करने के दिये निर्देश

On: February 20, 2021 6:46 PM

रायगढ़, 20 फरवरी2021/ राज्य शासन द्वारा राज्य के सभी स्कूलों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 15 फरवरी 2021 से प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है। कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने सभी प्राचार्यों एवं संस्था प्रमुखों को सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए शाला संचालन सुनिश्चित करने हेतु कहा है।
रायगढ़ जिले में 15 फरवरी से कक्षा 9वीं से 12वीं तक स्कूल संचालित किया जा रहा है जिसमें कोविड-19 अंतर्गत सुरक्षा मानकों का पालन करते हुये विद्यालयों में बच्चों के तापमान का परीक्षण किया जा रहा है, इसके साथ ही साथ किसी को सर्दी बुखार होने पर उसे विद्यालय ना आने की सलाह दी जा रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य ने आज निरीक्षण के दौरान हायर सेकेण्डरी स्कूल कोड़ातराई में भी बच्चों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करते पाया। इसी तरह स्थानीय नटवर स्कूल में बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर एवं मास्क आदि का प्रयोग करते पाया गया। चक्रधर नगर स्कूल रायगढ़ में भी बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बच्चों को आपस में उचित दूरी रहते हुए बैठाने का प्रबंध किया गया है। दूरस्थ अंचल में स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय जमरगा में भी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण नियमित कराया जा रहा है, उचित दूरी बनाकर बच्चों को बैठाया जा रहा है। कस्तूरबा गांधी विद्यालय झगरपुर में छात्राओं का ऑक्सीमीटर एवं थर्मामीटर की सहायता से परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारियों एवं सभी प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि शासन द्वारा जारी सुरक्षा के उपायों का पालन करें और विद्यालय सुचारू रूप से संचालित करें। यह भी अवगत कराया गया है कि यदि कोई विषम स्थिति दिखाई देती है तो तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment