*दशकों से जनजातियों को उनके अधिकार से वंचित रखने के लिए ओपी ने कांग्रेस से मांगा जवाब*
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) :- लिपिकीय त्रुटि की वजह से 12 जनजातियों से जुड़े आदिवासियो को उनके मूल अधिकार से दशकों से वंचित रखने के लिए प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा भूपेश बघेल मणिपुर मामले में प्रधान मंत्री को संसद में बयान देने की सलाह देते है लेकिन इस मुद्दे पर वे मौन क्यों है ? सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त रही कांग्रेस की दशकों तक केंद्र व राज्यो में सरकार रही लेकिन उन्होंने इस लिपिकीय त्रुटि को सुधारने की कोई पहल नही की। इस त्रुटि की वजह से आदिवासी वोट डालने के अधिकार से वंचित रहे साथ ही आदिवासियो को मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रहे। आदिवासी हितैषी श्रेय लेने वाली कांग्रेस को ‘लज्जा’ आनी चाहिये।आखिर कांग्रेस को 12 जनजातियों के हितों का ध्यान क्यो नही आया? इसका जवाब कांग्रेस को देना चाहिए। सत्ता आने के बाद कांग्रेस राज करने की मानसिकता से नही उबर पाती और भाजपा की मोदी सरकार सत्ता मिलने पर सही मायने में काज करती है। लिपिकीय त्रुटि को सुधार कर 12 जनजातियों को अधिकार दिलाने मोदी सरकार ने सर्वोत्तम काज की मिशाल पेश की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

