विधायक बांधी के धरने के बाद जागा प्रशासन, जल जीवन मिशन को लेकर विभाग की बैठक में ठेकेदारों को जमकर फटकार
बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) जल जीवन मिशन के कार्यों में कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन एवं भ्रष्टाचार के विरोध मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी द्वारा 25 जुलाई को मस्तूरी के जोंधरा चौक में किए गए एक दिवसीय धरने के बाद जागे प्रशासन ने समय सीमा में काम पूर्ण करने व काम की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदारों के साथ बैठक की और समय सीमा में कार्य पूर्ण करने सहित लेट लतीफी को लेकर उन्हें फटकार लगाई।
बता दें कि मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने 25 जुलाई को मस्तूरी जोंधरा चौक पर जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया था साथ ही एसडीएम महेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा था। धरना प्रदर्शन के दौरान मस्तूरी विधायक डॉ. बांधी ने कहा था कि यह लड़ाई केवल भाजपा की नहीं है, हम सब की लड़ाई है, यह धरना प्रदर्शन प्रदेश सरकार को चेताने दबाव बनाने के लिए है, कि स्वच्छ जल हम सबका अधिकार है और यह अधिकार हम लेकर रहेंगे।
वहीं इस विशाल धरना प्रदर्शन के दौरान मस्तूरी विधायक ने कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा था। जिसका प्रभाव इतना तीव्र रहा कि बिलासपुर के जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में मुख्य अभियंता एच.आर. मर्सकोले एवं अधीक्षण अभियंता संजय सिंह को ठेकेदारों के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता पूर्वक कार्य पूर्ण करने को लेकर बैठक करना पड़ गया।
बैठक के दौरान मुख्य अभियंता ने जिला समन्वयक, आई.एस.ए. एवं टी.पी.आई. को अपने-अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और वहीं जिन ठेकेदारों के द्वारा आवंटित कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण नहीं किया गया है एवं कार्य की प्रगति बहुत धीमी है, उन्हें नोटिस जारी करने एवं फिर भी कार्यों में सुधार नहीं आने पर अनुबंध समाप्त, अमानत राशि राज-सात तथा ब्लैक लिस्ट करने हेतु निर्देश दिए तथा 90 से 100% प्रगति वाले ग्रामों को अभियान चलाकर हर घर जल का प्रमाणीकरण करने हेतु 1 सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिये।
बैठक के बाद अब देखना यह होगा कि प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा ठेकेदारों को दिए गए, निर्देशों का संचालन सुचारू रूप से होता है या नहीं.. ठेकेदार अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्धारित समय में पूरा करते हैं कि नहीं।
*विधानसभा क्षेत्र में जल की समस्या से निजात दिलाने विधायक डॉ.बांधी कर रहे लगातार प्रयास-*
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रवासियों को जल की समस्या का सामना ना करना पड़े यह सोचकर मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी लगातार प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में डॉ.बांधी ने अल्प वर्षा के कारण किसानों पर गुजर रही सिंचाई की समस्या को ध्यान में रखते हुए, बिलासपुर जिलाधीश को खूँटाघाट जलाशय से नहर में पानी छोड़ने को लेकर ज्ञापन सौंपे थे, जिसके महज 2 दिनों बाद ही खुटाघाट जलाशय से नहर में पानी छोड़ दिया गया। वही जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही को लेकर भी विधायक डॉक्टर बांधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक दिवसीय आंदोलन किया और मस्तूरी एसडीएम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसके महज 4 दिनों बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने ठेकेदारों की बैठक लेकर फटकार लगाते हुए निर्देश दिए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

