रायपुर, (वायरलेस न्यूज 03 अगस्त 2023 ) /एशियन गेम्स एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाली छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की वेटलिफ्टर कुमारी ज्ञानेश्वरी यादव की प्रतिभा को राज्य सरकार के प्रोत्साहन से नई उड़ान मिल गई है। खुशी से चहकते कु. यादव ने आज शाम यहां राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान इसका भरपूर इजहार किया।
कुमारी ज्ञानेश्वरी ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मुझे पुलिस विभाग में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्ति मिल गई है। जिसने मेरी खेल प्रतिभा में नया जोश भर दिया है। साथ ही इससे मुझे अपने खेल के बेहतर प्रदर्शन के लिए और प्रोत्साहन मिला है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुलाकात के दौरान वेटलिफ्टर कु. ज्ञानेश्वरी यादव की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बिटिया कु. यादव के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन से राजनांदगांव ही नहीं बल्कि हमारा प्रदेश और देश भी गौरान्वित हुआ है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव के जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चौम्पयनशिप में 3 रजत पदक जीतने पर पुलिस विभाग में एएसआई पद पर नौकरी देने की घोषणा की गई थी। इसी कड़ी में नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराया है और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स जूनियर एवं सीनियर वर्ग में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्होंने जूनियर एशियन चौम्पियनशिप में सिल्वर मेडल भी हासिल किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

