स्व.रामदेव भगत स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता , सीकर टीम विजेता
जशपुर नगर (वायरलेस न्यूज)
ना हारना जरूरी है, ना जीतना जरूरी है,जीवन एक खेल है, खेलना जरूरी है
उक्त विचार जशपुर के खेलप्रेमी विधायक विनय भगत ने मनोरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत आस्ता में समाज सेवी स्व. रामदेवभगत की स्मृति में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोलते हुए व्यक्त किये । उन्होंने कहा कि सदैव खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए , प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच में दो टीम खेलती है एक विजयी होता है तो दूसरा पराजित । विधायक ने युवा समिति एवं सभी टीमों के खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों ने अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन किया है सभी बधाई के पात्र है । उन्होंने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय रामदेव भगत कि स्मृति में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसमें इस क्षेत्र की टीमों ने भाग लिया है और अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का मन मोह लिया है ।
इस फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता रही ग्राम सीकर की टीम वहीं उपविजेता रही ग्राम हर्राडीपा टीम , तृतीय स्थान रही ग्राम आस्ता की टीम । सभी टीम को विधायक विनय भगत ने स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर संजीव भगत, सूरज चौरसिया सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

