बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)एनटीपीसी सीपत में भारतीय अंगदान दिवस का आयोजन
एनटीपीसी सीपत में दिनांक 03 अगस्त 2023 को भारतीय अंगदान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी, सीआईएसएफ तथा अन्य एजेंसियों के कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री एन श्रीनिवास राव, कार्यकारी निदेशक तथा श्री रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को अंग्रेजी व हिन्दी में शपथ दिलायी गयी।
डॉ. भवनीश समन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भारतीय अंगदान दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी को अंगदान जैसे नेक कार्य में शामिल होकर आगे आना चाहिए तथा अंगदान करके जरूरतमंद लोगों को जीवन दान देना चाहिए। इसी क्रम में स्टेज-1 के सम्मेलन कक्ष में भी श्री रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) तथा डॉ. भवनीश समन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अस्पताल में शपथ दिलायी गयी।
विदित हो कि नागरिकों को अंगदान के बारे में जागरूक करने के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय अंग एवं ऊत्तक प्रत्यारोपण संगठन की स्थापना की गई है। इस संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष 03 अगस्त को भारतीय अंगदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी यह दिवस अंगदान महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

