रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) रायगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों का दल अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर जमकर उत्पात मचा रहा है। इसी क्रम में बीती रात झमाझम बारिश के बीच घरघोड़ा क्षेत्र के नवागढ़ में 41 जंगली हाथियों का दल पहुंचने से गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। जंगली हाथियों ने यहां कुछ किसानों के खेतों में लगे फसलों को नुकसान पहुंचाने की जानकारी मिली है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवागढ़ बीट में आम बगीचा में बीती रात झमाझम बारिश के बीच जंगली हाथियों का एक दल पहुंचने से गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। जंगली हाथियों ने यहां के गांव के कुछ किसानों के धान व हल्दी की फसल को थोड़ा नुकसान पहुंचाया है। वन रक्षक लकेश्वर राठिया ने बताया कि जंगली हाथियों के इस दल में 6 नर, 22 मादा के अलावा 13 शावक हैं। वर्तमान में अभी यह दल नवागढ़ बीट के बर्नाकुण्डा व जरकट जंगल मे कक्ष क्र 1207 से 1213 के बीच विचरण कर रहे है। बीती रात नवागढ़ में जंगली हाथियों की आमद के बाद वन रक्षक लकेश्वर राठिया विभागीय अधिकारियों के अलावा हाथी मित्र दल के साथ पानी भीगते-भीगते गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जंगली हाथियों के वूममेंट के बारे में अवगत कराते हुए सावधानी बरतने हुए अलावा सुरक्षा के लिहाज से सतर्क रहने की अपील कर रहे थे।
एक अन्य जानकारी के अनुसार अभी वर्तमान में रायगढ़ वन परिक्षेत्र में बंगुरसिया में 17 हाथी, नवागढ़ में 41, तमनार के उरबा में 26 हाथी के अलावा छर्राटांगर में 2 हाथी विचरण कर रहे। इसके अलावा धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के धरमजयगढ़ और छाल रेंज मिलाकर 52 जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस दल में 21 नर, 21 मादा के अलावा 10 शावक शामिल है। वहीं धरमजयगढ़ नागदरहा में 18 जंगली हाथी विचरण कर रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

