🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति अपने लक्ष्य को आसानी से पा सकता है – विनय भगत

On: August 5, 2023 1:33 PM

शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति अपने लक्ष्य को आसानी से पा सकता है – विनय भगत

जशपुर नगर
बगीचा विकासखंड के शा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल बगीचा में शासन की योजना के तहत स्कूली छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम विधायक विनय भगत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर विधायक विनय भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है । व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का काफ़ी महत्व होता है । शिक्षा के माध्यम से वो हर मुक़ाम हासिल कर सकता है जिससे उसके जीवन में अमूलभूत परिवर्तन आता है । उन्होंने कहा कि शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में काफ़ी कुछ काम किया जा रहा है ताकि लोगों की सुविधाजनक गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध हो सके इससे लोगों के जीवन में काफ़ी कुछ परिवर्तन आएगा ।
इस अवसर पर विधायक ने स्कूल की 75 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर विधायक विनय भगत ने स्कूली बच्चों की मांग पर सायकल स्टैंड एवं वॉटर कूलर देने की घोषणा भी की । विधायक की घोषणा से बच्चों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई । कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष सूरज चौरसिया,सदस्य छग शासन खाद्य विभाग नपं उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल,सदस्य बीज प्रमाणीकरण बोर्ड बबलू पाण्डेय,महिला नेत्री आशिका कुजूर,यूथ कांग्रेस से विवेकानन्द दास महंत समेत विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानी राम यादव , विद्यालय के प्राचार्य सहित स्टाफ उपस्थित थे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment