बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) अमृत भारत योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 अगस्त को देश की 508 रेल्वे स्टेशनो का पुनर्विकास वाली योजना का आधारशीला रखेंगे जिसमे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रायपुर सहित कुल सात रेलवे स्टेशन शामिल है।
इस अवसर का साक्षी बनने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने जिले के विभिन्न मंडलों में निवासरत कार्यकताओं व नागरिक बंधुओं को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने की अपील की है रेलवे मंत्रालय द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार की सुबह 9.30 बजे इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे योजना में शामिल बिलासपुर समेत देश के सभी रेलवे स्टेशनों में इस कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय इस कार्यक्रम में शरीक होंगे। 244470 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अकलतरा, भिलाई पावर हाउस, तिल्दा – नेवरा सहित कुल सात रेल्वे स्टेशनो का कायाकल्प किया जाना है। श्री कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस किए जायेंगे बढ़ती हुई यात्री संख्या की दृष्टि से स्टेशनों का विस्तार किया जाना उल्लेखनीय कदम है इसमें रोजगार की संभावनाए भी बढ़ेंगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

