जिंदल उद्योग समूह के संस्थापक ओपी जिंदल के जयंती पर होंगें कई कार्यक्रम

रायगढ़। (वायरलेस न्यूज)जिंदल समूह के संस्थापक ओ.पी. जिंदल की जयंती के शुभ अवसर पर 7 अगस्त, दिन सोमवार को जिंदल स्टील एंड पॉवर के रायगढ़ संयंत्र द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रमों की श्रृंखला सुबह 7ः45 बजे जेएसपी परिसर स्थित बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि के साथ शुरू होगी। इसके बाद आशा – द होप के विशेष बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
जिंदल आरोग्यम अस्पताल में जेएसपी फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें आसपास के गांवों के 500 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच, उपचार और दवाइयों का वितरण पूरी तरह से निशुल्क किया जाएगा।
शहर और आसपास के 12 वृद्धाश्रम, अनाथालय आदि में भोजन की व्यवस्था के साथ उनकी आवश्यकता अनुरूप सामग्रियों का वितरण भी किया जाएगा। उर्दना स्थित साईं मंदिर में जिंदल स्टील एंड पॉवर द्वारा दोपहर 12 से 3 बजे के बीच भंडारा का आयोजन किया गया है। आप सभी से सादर अनुरोध है कि उपरोक्त कार्यक्रमों में पधारकर हमें अनुग्रहित करें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

