🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

राजनांदगांव आरपीएफ ने रेलवे टिकटों की कालाबाजारी करने के आरोप में एक आनलाइन आपरेटर को किया गिरफ्तार

On: August 7, 2023 5:40 PM

राजनांदगांव (वायरलेस न्यूज) आज दिनाक 07.08.23 को टिकिटों की कालाबाजारी की गुप्त सूचना पर निरीक्षक प्रशांत अल्डक,रेसुब राजनांदगांव के निर्देशन में

उप.निरीक्षक के.प्रसाद एवं बल सदस्य को साथ लेकर स्थानीय पुलिस बसंतपुर की सहायता से राजनांदगांव बसंतपुर क्षेत्र में स्थित एक दूकान आनलाइन कम्प्यूट सेंटर पर दबिश दी गयी इस दौरान दुकान संचालक की सहमति से दुकान में मौजूद कम्प्यूटर सिस्टम को चेक करने पर उसमे उनकी व्यक्तिगत आईडी से रेलवे के 10 नग पुराने आरक्षित रेलवे ई-टिकट बने हुये पाये गये। इस संबध में दुकान संचालक ने पर्सनल आईडी से दुसरो का टिकट बनाने के संबध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही कर सका ,अतः उक्त मामला रेलवे एक्ट की धारा -143 का अपराध किया जाना पाकर उक्त पाये गये 10 नग रेलवे के आरक्षित ई-टिकट एवं टिकट बनाने मे प्रयुक्त Intex कंपनी के सीपीयू को मौके पर कार्यवाही कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया । मामले मे जप्त 10 नग पुराने आरक्षित ई -टिकट की किंमत 5413/- रूपये तथा टिकट बनाने मे प्रयुक्त सीपीयू की किंमत 15000/- कुल जप्तशुदा संपत्ति की किमत 20413/- रूपये आंकी गई। बाद विधिवत कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार दुकान संचालक के विरूद्ध रेसुब पोस्ट राजनॉनदगांव अपराध क्र.- 702/2023 धारा -143 रेल अधिनियम दिनाक 07.08.23 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।उक्त मामले की जाँच उपनिरीक्षक के.प्रसाद द्वारा की जा रहीं है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment