बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)भक्त कवर राम नगर सिंधी कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर आयोजन के लिए पूज्य पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी हमेशा सहयोग के लिए तैयार है,कहा अध्यक्ष राम लालचंदानी ने ।
जिला आयुष विभाग बिलासपुर जिला चिकित्सा आयुर्वेद अधिकारी डॉ यशपाल सिंह ध्रुव के निर्देशानुसार जिला स्तरीय आयुष निशुल्क स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन आज मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे सिंधी कॉलोनी पूज्य पंचायत भवन में किया गया जो शाम को 4:00 बजे चला । सिंधी कॉलोनी के आसपास के निवासियों को शारीरिक या मानसिक परेशानी सर्दी खांसी बुखार मलेरिया बवासीर रोग तथा संबंधित बीमारियों का निशुल्क इलाज का शिविर आयोजित किया गया जिसमें 736 लोग लाभान्वित हुए इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूज्य पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी के अध्यक्ष राम लालचंदानी ने कहा कि पूज्य सिंधी पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी हमेशा स्वास्थ्य शिविर के लिए हमेशा सहयोग के तैयार हैं और रहेगा । शिविर में लायंस क्लब की भी सहभागिता रही शिविर में डॉ चंद्रशेखर गोरहा, डॉक्टर नीरज मिश्रा डॉक्टर अजय भारती, डॉक्टर ओंकार सिंह राजपूत, डॉ शिखा पैत्रे ,डॉक्टर रेखा जगवानी ,डॉक्टर कुमुदिनी पटेल ,डा अहमद खान ,डा मनोज भगत, डा विश्वनाथ पटेल, डा अनिल सोनी, डा अरुण सोनी, डॉ स्वीटी छाबड़ा, डॉ रुकमणी कुर्रे, डॉ भारती श्रीवास डॉ लवकुश दुबे, डॉ दीपक अग्रवाल, डॉ भजन सिंह, डॉ महेंद्र सिंह कवर एवं कर्मचारी व स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
शिविर में नगर निगम में एल्डरमैन श्याम लालचंदानी, वार्ड पार्षद विज्जु यादव,डॉ हेमंत कलवानी ,समाज प्रमुख हुन्दराज जैसवानी,गोपाल सिंधवानी,चंद्र पृथयानी, बृज लाल भोजवानी,विजय गंगवानी,अजय टहिल्यानी,एवं महामंत्री हरीश पृथयानी उपस्थित थ
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

