फरार वारंटी रेल सुरक्षा बल दुर्ग के हत्थे चढ़ा
दुर्ग ।वायरलेस न्यूज। रेल्वे के पुराने केस में फरार वारंटी की तलाश में जुटी रेल सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग प्रभारी की सक्रियता से दुर्ग रेसुब की विशेष टीम ने मुखबिर के द्वारा पुख्ता सूचना देने पर दबिश देकर फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। रेल सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने वायरलेस न्यूज को बताया कि
आज दिनांक 08.08.2023 रेसुब पोस्ट दुर्ग के पोस्ट प्रभारी श्री एस के सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक आर जी राय एवं प्रधान आरक्षक एन. के राजपूत द्वारा फरार वारंटी जो की वास्तविक पते पर नहीं रहता था, इधर-उधर भटकता रहता था , कड़ी मेहनत के पश्चात मुखबिर के सूचना के आधार पर बताए गए पते पर समय 08.45 बजे दबिश कर वारंटी रॉबिंसन मसिह को गिरफ्तार किया गया उसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट (NBW) अपराध क्रमांक 894/18 सीआरसी नंबर 4356/ 18 धारा 174 सी रेल अधिनियम दर्ज था जिसे तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

