🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

37 सी जी बटालियन एनसीसी दुर्ग मे हुआ एडीजी का आगमन

On: August 10, 2023 4:48 PM

37 सी जी बटालियन एनसीसी दुर्ग मे हुआ एडीजी का आगमन

दुर्ग (वायरलेस न्यूज 10 अगस्त) । 37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग में मेजर जनरल अजय कुमार महाजन, अपर महानिदेशक राष्ट्रीय कैडेट कोर, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ भोपाल, एवं समादेशक ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वी एस चौहान, युद्ध सेवा मेडल, एनसीसी मुख्यालय रायपुर का आगमन हुआ | अधिकारियों का स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा किया गया | इस अवसर पर 37 सी जी बटालियन एनसीसी दुर्ग के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हेमंत दुबे एवं सूबेदार मेजर भूपति थापा उपस्थित थे| कमांडिंग ऑफिसर द्वारा अधिकारियों का स्वागत किया गया| इस दौरान कार्यालय एवं स्टोर का निरीक्षण एडीजी एवं ग्रुप कमांडर के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान कमान अधिकारी को आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए गए। पीआई स्टाफ का परिचय एवं उनके साथ विशेष चर्चा हुई | साथ ही एनसीसी के जमीन से संबंधित विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त कर चर्चा की गई| इस अवसर पर कार्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं पी आई स्टाफ भी उपस्थित थे |

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment