बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 10 अगस्त 2023) कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत के साथ शहर में अरपा नदी को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए किये जा रहे निर्माण

कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना, पचरीघाट बैराज और शिवघाट बैराज के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदारों से निर्माण कार्य के सभी तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों को हर हाल में युद्धस्तर पर काम करके 31 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा को नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत ने अरपा रिवर फ्रंट में बन रहे उद्यान, रिवर व्यू रोड एवं परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदारों से कहा कि बिलासपुर शहर के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है। इसलिए इसे सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूरा करें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

