बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 12 अगस्त 2023) कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने जिले के कोटा विधानसभा में आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए कोटा में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बीएलओ से मतदाताओं के संबंध में एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने यह कार्य पूरी सजगता के साथ पूर्ण करने और पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने कहां और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतदान केंद्रों में आधारभूत सुविधाएं और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही मतदान केंद्रों में दिव्यांगजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा के निरीक्षण पर भी पहुंचे और वहां उपस्थित चिकित्सक, अधिकारी एवं स्टाफ को समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित होने कहा। उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अजय अग्रवाल भी मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

