रायपुर। (वायरलेस न्यूज) जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा कभी शांतप्रिय शहर के नाम से विख्यात छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब अप्रिय और आपराधिक घटनाएं आम हो गई है, रायपुर में अपराध कम होने के नाम ही नही ले रहा है, एक तरफ पुलिस रायपुर में अपराध कम होने का दावा कर रही है वहीं कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाते हुए बेखौफ होकर अपराधी अपराध कर रहे है, शहर के हृदय स्थल गोलबाजार थाना क्षेत्र में एडिशनल एस पी कार्यालय के पीछे रात मामूली विवाद में प्रशांत महानंद नामक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला और तमाशा की देख रहे लोगों का घायल युवक को बचाने के लिए सामने ना आना रायपुर में अपराधियों के बुलंद हौसले और आतंक का एक बड़ा उदाहरण है। उरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत भी चाकूबाजी की घटना हुई मिली जानकारी के अनुसार शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर तीन बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने कहा राजधानी में मामूली विवाद में चाकूबाजी की घटनायें आम बात हो गई नहीं है, अपराधी रोज आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है,लगातार आपराधिक घटनाएं शहर वासियों के लिए चिंता का विषय है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

