बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)शासकीय प्राथमिक शाला घोड़ादाना तारबहर मे सुरक्षित शनिवार के कार्यक्रम में आज दिनाँक १२/०८/२३ को मुख्य अतिथि तरबाहर सीएसपी श्री संदीप पटेल जी , विशिष्ट अतिथि श्रीमती पायल लाठ (संस्थापक पायल एक नया सवेरा ) एवं हीना खान ( संस्थापक दहलीज फाउंडेशन) रहे। कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती पूजा से की गई मां की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित सीएसपी तारबहार संदीप पटेल, श्रीमती पायल लाठ एवम हीना खान के द्वारा किया गया ।तत्पश्चात राज्यगीत गाया गया , अतिथियों का स्वागत प्राथमिक शाला तारबाहर की प्रधान पाठिका श्रीमती पूजा तिवारी द्वारा किया गया, तत्पश्चात श्रीमती ईश्वरी आयर सहायक शिक्षिका द्वारा सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत वज्रपात से बचने के उपाय के बारे मे जानकारी दी गई। श्रीमती पूजा तिवारी ने अपने उद्बोधन में पायल लाठ एवम हीना खान को बच्चों के लिए किए जा रहे नेक कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। सीएसपी तारबहार द्वारा विद्यालय में किसी भी प्रकार की जरुरतों को पूरा करने की बात की गई। श्रीमती पायल लाठ द्वारा बच्चो को हाथ धुलाई के चरणों के बारे में बताया गया,श्रीमती पायल लाठ द्वारा बच्चो को हर संभव मदद करने की बात की गई। साथ ही पायल लाठ के बेटे राजवीर लाठ ने कहा कि वे अपने जन्मदिन पर अपने जमा किए गए पैसों से विद्यालय को ग्रीन बोर्ड देंगे, इसके बाद हीना खान ने बताया कि इनके द्वारा तारबाहर स्कूल को गोद लेकर बच्चों एवं विद्यालय की प्रत्येक जरूरतों को पूरा किया जा रहा है।दहलीज फाउंडेशन की सारी सफलता का श्रेय हीना खान ने अपने टीम के सदस्यों को दिया।कार्यक्रम के अंत मे श्रीमती पायल लाठ द्वारा सभी बच्चों को टाई बेल्ट दिया गया,हीना खान एवम दहलीज टीम की ओर से सभी बच्चों को जूता मोजा और आई कार्ड दिया गया।।इस कार्यक्रम में सी एस पी तारबाहर श्री संदीप पटेल,पायल एक नया सवेरा की संस्थापिका श्रीमती पायल लाठ, दहलीज फाउंडेशन की संस्थापिका हीना खान , प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक श्रीमती पूजा तिवारी , शिक्षिकायें श्रीमती ईश्वरी अय्यर, श्रीमती माधुरी निर्मलकर, रसोईया शिखा रॉबिन्सन, सफाईकर्मी राजिम खुटले उपस्थित रहे।श्री चंचल सलूजा जी का विशेष योगदान रहा।टीम दहलीज से अनन्या, खुशी,शशांक, मीठी,स्पर्श, शिवांगी, बिंदिया,शैलजा,अलंकृता, सिद्धांत उपस्थित रहे।।कार्यक्रम विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं एवम उनके अभिभावकों की उपस्थिति में किया गया।।।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

