🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोपरा “पक्षी महोत्सव” के सफल आयोजन के लिए लोगों का बिलासपुर डीएफओ निशांत ने आभार जताया

On: February 22, 2021 8:50 AM

बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) पर्यावरण एवं बर्ड संरक्षण की दिशा में बिलासपुर से 13 कि.मी.दूर कल कोपरा जलाशय में पक्षी महोत्सव का पहली बार बिलासपुर वन मंडल के युवा वनमण्डलाधिकारी श्री कुमार निशांत की पहल पर आयोजन किया गया, आयोजन ने पक्षी प्रेमियों को निःसन्देह एक दिशा देने में सफल रहा है, जो आने वाले समय में इसे द्रुतगति मिल सकेगा।इस आयोजन में निसंदेह कुछ खामियां भी रही हैं लेकिन उसे नजरअंदाज करना ही उचित होगा ,त्रुटियों को भूलकर सृजन में लगना ही हम सभी बिलासपुर वासियों के लिए आवश्यक है,वैसे इस पहल की सराहना होनी चाहिए, जो कमियां रह गई है उसको आने वाले समय दूर किए जा सकते है।
इधर बिलासपुर के वनमण्डलाधिकारी श्री कुमार निशांत ने इस आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग, सभी ग्रुप मेंबर एवं वालंटियर्स जो इससे जुड़े रहे है उनके सहयोग के लिए आभार ब्यक्त किया है ।श्री निशांत ने बताया कि इस आयोजन से पक्षियों के रहवास से सम्बंधित विकास करने के सुझाव भी प्राप्त हुए है,जैसे बबूल जैसे झाड़ीदार वृक्षों का रोपण करने,जलाशय के चारों तरफ सुरक्षा घेरा ,स्थानीय ग्रामवासियों में जागरूकता,औद्योगिक प्रदूषण का सख्ती से पालन एवं पर्यटकों हेतु जनसुविधाएं दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिए जाने की जरूरत है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment