*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री आलोक कुमार, महाप्रबंधक राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे* ।
बिलासपुर:- (वायरलेस न्यूज 14 अगस्त, 2023 )
77 वें स्वतंत्रता दिवस दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय सहित सभी मंडलों में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस समारोह पारंपरिक उत्साह पूर्वक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मुख्यालय के नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट ग्राउन्ड, बिलासपुर में मनाया जाएगा । महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्री आलोक कुमार के द्वारा नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट में प्रात: 9.00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा ।
इस अवसर पर सर्वप्रथम श्री आलोक कुमार, महाप्रबंधक प्रातः09.00 बजे सुमधुर राष्ट्रगीत के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत परेड का निरीक्षण करेंगे । तत्पश्चात रेलवे के आर.पी.एफ. के जवानों, सिविल डिफेंस, सेन्ट जॉन्स एम्बुलेंस, एन.सी.सी. एवं स्काउट एण्ड़ गाईड के ग्रुपों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया जाएगा । तदुपरांत मुख्य अतिथि श्री आलोक कुमार, महाप्रबंधक उपस्थित रेल कर्मियों एवं उपस्थित जनों को संबोधित करेंगे । इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारीगण सपरिवार एवं स्कूली बच्चे भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे ।
मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन के पश्चात् रेलवे परिक्षेत्र में स्थित स्कूलों के बच्चों के द्वारा देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे, इसके उपरांत कार्यक्रम का समापन होगा ।
***********
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

