🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विधायक शैलेष पाण्डे की पहल पर राज्य शासन ने 9वीं से 12वीं तक की परीक्षा ऑफलाइन लेने के दिए सख्त निर्देश

On: February 22, 2021 3:37 PM

विधायक शैलेष पाण्डे की पहल का पालकों ने स्वागत योग्य कदम बताया

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) राज्य शासन के शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं कोविड-19 के तहत सुरक्षा नियमों को देखते हुए ऑफलाइन ही आयोजित की जांए। ऐसे स्पष्ट आदेश पूर्व में ही दिये गये थे। लेकिन प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए उक्ताशय के स्पष्ट आदेश के बावजूद बिलासपुर जिले की कुछ निजी शिक्षण संस्थाओं द्वारा इन आदेशों का उल्लंघन कर कहीं ऑफलाइन तो कहीं ऑनलाइन परीक्षाए लिए जाने की जानकारी शहर विधायक श्री शैलेश पांडे को बिलासपुर के सैकड़ों पालकों ने दी।

विद्यार्थियों के पालकों ने विधायक महोदय श्री पांडे को बताया कि शहर की कुछ निजी स्कूलों द्वारा शिक्षा विभाग के आदेश का सरासर उल्लंघन करते हुए ऑनलाइन परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस बात को गंभीरता से लेते हुए शहर विधायक श्री शैलेश पांडे ने प्रदेश शासन और शिक्षा मंत्री तथा शिक्षा सचिव के ध्यान में यह मामला लाते हुए उनसे इस पर छात्र हित में त्वरित निर्णय लेने का आग्रह किया गया।

शहर विधायक की पहल का ठोस असर हुआ। और राज्य शासन ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्कूलों में नवमीं दसवीं, 11वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं एकरूपता लाने के उद्देश्य से 1 अप्रैल के बाद ऑफलाइन ही आयोजित की जांए। शासन से मिले इस आदेश के बाद अब बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने भी सभी प्राचार्य को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि वे नौवीं से 12वीं तक की सभी कक्षाओं की परीक्षाएं हरहाल में एक अप्रैल के बाद ऑफलाइन ही लिया जाना सूनिश्चित करें।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment