रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीते 15 साल से कार्यरत महिला पत्रकार निशा को भिलाई स्थित एक कार्यक्रम में आशा इकबाल महिला पत्रकार सम्मान मिला है। छत्तीसगढ़ की 6 चुनिंदा महिला पत्रकारों में से निशा मसीह का चयन उनके बेहतर पत्रकारिता में किये गए कार्यो को देखते हुए मिला है।
निशा वर्तमान में देश के सबसे बड़े चैनल दुरदर्शन में कार्यरत है इससे पहले वो इंडिया न्यूज तथा एएनआई के अलावा स्वराज एक्सप्रेस में भी कार्य करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी पत्रकारिता का लोहा मनवाया था। निशा को छत्तीसगढ़ स्तर में चुनिंदा सक्रिय पत्रकार के रूप में यह सम्मान मिलना अपने आप में गौरव की बात है। उनको रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल रतेरिया, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष नरेश शर्मा सहित जिले के सभी पत्रकारों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
संदीप तिवारी ने बताया कि इस वर्ष 2023 के उत्तरा विदानी (महासमुंद),निशा मसीह(रायगढ़),प्रीति(लक्ष्मी)सोनी (बिलासपुर),शुभ्रा नंदी (रायपुर),अनुभूति भाकरे ठाकुर (भिलाई) तथा अनामिका बिश्वास (नारायणपुर,बस्तर) को सम्मानित गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

