सुनील रामदास ने बाबा धाम में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
रायगढ़ -(वायरलेस न्यूज) श्रावण मास के अंतिम सोमवार होने के कारण कोसमनारा धाम में भक्तों द्वारा भव्य पूजन और भंडारा का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता व रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास बाबा के धाम पहुंच कर भगवान शिव की पूजन की और बाबा सत्यनारायण से आशीर्वाद लिया। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि बाबा सत्यनारायण के भक्तों की एक समिति बनी हुई है। वही समिति हर वर्ष श्रावण मास के अंतिम सोमवार को बाबा के धाम में क्षेत्र वासियों के सहयोग से समाज के मंगल कामना की अपेक्षा के साथ पूजन और भंडारे का आयोजन करती है। इस आयोजन में क्षेत्र के हजारों लोगों की सहभागिता और उपस्थिति रहती है। समिति के सदस्य मुकेश शर्मा, नीरज चंदेल, रमेश बेहरा आदि ने यह भी बताया कि समिति द्वारा इस आयोजन में नगर के गणमान्य जन को भी आमंत्रित किया जाता है। इसी तारतम्य में भाजपा नेता सुनील रामदास को आमंत्रित किया गया था। जिसपर सुनील रामदास ने बताया कि मैं तो बाबा का भक्त हूं और बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए उनके धाम पर जाते रहता हूं। हमारे रायगढ़ के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि बाबा की तपोस्थली है, जिससे रायगढ़ के लोगों को आशीर्वाद मिलते रहता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

