भा. किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष फणिंद्र प्रधान का निधन
गुरुवार की सुबह होगी अंत्येष्ठि गृहग्राम बड़े भंडार में
रायगढ़।(वायरलेस न्यूज) कोलता समाज के संवाहक सेवाभावी ,समाजसेवी पूर्व सेवा निवृत शिक्षक, संभागीय कोलता समाज रायगढ़ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष फणिंद्र प्रधान का आज सुबह चार बजे भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।
64 वर्षीय सेवाभावी मृदुभाषी प्रधानजी के निधन से कोलता समाज में शोक की लहर है। आप अपने पीछे दो पुत्र अनुपेंद्र और आकाश ,पुत्रवधुओ सहित धर्मपत्नी और नाती नतीनो का भरापुरा परिवार छोड़ चले गए। शिक्षकीय सेवा निवृत्ति के बाद भी आपने समाज सेवा में सक्रिय रहे और भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के साथ जुड़कर छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष बनकर किसानों की समस्या को लेकर आंदोलन करते रहें। उनके निधन से कोलता समाज के साथ साथ किसान हितैषी नेता होने के नाते किसानों के शुभ चिंतक को खो दिया है। कोलता समाज के पूर्व संभागीय सचिव मुरलीधर प्रधान ने फणिंद्र के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है तथा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज संध्या उनका पार्थिव देह गृहनिवास बड़े भंडार पहुचेगी तथा गुरुवार सुबह अंत्येष्ठि कार्य संपन्न होगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

