अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विपक्ष का स्थगन,जब विधायक ही सुरक्षित नहीं तो क्या कर रही सरकार, विधायक पाण्डेय के साथ हुई घटना को लेकर विपक्ष ने किया हल्ला, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था से घिरी सरकार..

On: February 23, 2021 12:53 PM
Follow Us:

रायपुर (वायरलेस न्यूज़) विधानसभा सत्र के आज दूसरे ओर से पूर्व मुख्यमंत्री वरिस्ठ नेता श्री ब्रिज मोहन अग्रवाल और श्री शिव रतन शर्मा और श्री अजय चन्द्राकर और पार्टी के वरिष्ट विधायकों ने इस बीच बिलासपुर विधायक से साथ मुख्यमंत्री के आगमन वक्त हुई अभद्रता और कालर पकड़ने की घटना पर भी सरकार पर उंगलियां उठाई। विपक्ष का कहना था कि जब एक छुटभैया नेता जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधी के साथ ऐसा कर सकता है और इसके बाद भी मूक दर्शक बनकर खड़ी पुलिस कुछ भी नही करती इससे क्या समझा जाए।

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विपक्षी दल ने जोरदार हल्ला मचाया। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, विधायक शिवरतन शर्मा, सौरभ सिंह,डॉक्टर बांधी, रजनीश सिंह के अलावा सीनियर विधायक धर्मजीत सिंह ने भी मौका नही छोड़ा और सभी ने एक स्वर ने प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर भूपेश सरकार को आड़े हाथों लिया। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के ग्राहता चर्चा के बीच ही विपक्ष ने अपने तेवर दिखाए।

इधर बीते दिनों सीएम भूपेश बघेल के बिलासपुर प्रवास के दिन न्यू सर्किट हाउस में ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक के अध्यक्ष तैय्यब हुसैन (अब पार्टी से निष्कासित) द्वारा नगर विधायक शैलेश पाण्डेय से दुर्व्यवहार और कालर पकड़ने की घटना को लेकर भी विधानसभा गर्माया। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके विधायकों और धर्मजीत सिंह ने कहा एक तरफ तो राज्य में भू माफिया, शराब, रेत और अवैध कारोबार करने वालों का बोल बाला है आए दिन हत्या,बलात्कर और महिलाओं के उत्पीड़न का मामला सामने आ रहा है ऊपर से बिलासपुर विधायक के साथ हुई बदसलूकी पर सरकार चुप क्यों है अपने ही पार्टी के विधायक को सरेआम एक छुटभैया नेता जलील कर रहा था और सरकार की पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही।

विपक्ष ने सरकार से सवाल किया कि जनता के द्वारा चुन के आए जनप्रतिनिधी के साथ अगर ऐसा होगा तो क्या समझा जाए अब तक तैय्यब हुसैन पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार क्यो नही किया गया। इस मुद्दे को लेकर जहा एक ओर सरकार ने अपनी सफाई दी तो वही विपक्ष सरकार के जवाब से असंतुष्ट नजर आया।

पुलिस पर वसूली का आरोप..

राज्य मेंलॉ एंड ऑर्डर,विधायक पाण्डेय के साथ बदसलूकी के बाद भी खामोश बैठी सरकार पर आरोपों की बारिश कर विपक्ष ने पुलिस विभाग पर जमकर वसूली करने का आरोप लगाया। विपक्ष ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है और पुलिस वसूली करने में लगी हुई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment