🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

प्रो. वाजपेयी के  अटल वि.वि. में  कुलपति बनने से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक संकेत: डॉ गोपा बागची (संस्थापक विभागाध्यक्ष ‘पत्रकारिता’)

On: February 23, 2021 12:06 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी में बतौर कुलपति देश के प्रख्यात शिक्षाविद एवं विद्वान प्रोफेसर अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी की नियुक्ति की गई है। शहर के शिक्षाविदों ने इनकी नियुक्ति को स्वागत योग्य बताया है। प्रोफेसर वाजपेयी का छत्तीसगढ़ से विशेष नाता रहा है, इनकी शिक्षा का प्रारंभिक काल और करियर की शुरुआत यहीं से हुई। प्रोफेसर वाजपेयी का बिलासपुर से विशेष लगाव रहा है। अतः इनके कुलपति बनने पर सीयू के पत्रकारिता विभाग की संस्थापक विभागाध्यक्ष डॉ गोपा बागची ने बधाई दी और प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा- छत्तीसगढ़ के शिक्षाजगत में प्रोफेसर वाजपेयी का जुड़ना सकारात्मक संकेत है, अध्ययन-अध्यापन के क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि प्रो वाजपेयी हिमाचल विश्वविद्यालय के कुलपति रहते हुए शिमला में आयोजित अकादमिक कॉन्फ्रेंस में डॉ बागची को मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित कर चुके हैं। इसी दौरान हिमाचल राज्य सेवा आयोग के चेयरमेन ने डॉ बागची की कार्यशैली, पत्रकारिता के क्षेत्र में नई दृष्टिकोण और युवा पीढ़ी के लिए इनके प्रेरक कार्यों को सराहा था।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment