🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एनटीपीसी सीपत स्टेशन में श्री श्री विश्वकर्मा पूजा का धूमधाम से आयोजन

On: September 17, 2023 1:13 PM

एनटीपीसी सीपत स्टेशन में श्री श्री विश्वकर्मा पूजा का धूमधाम से आयोजन

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)एनटीपीसी सीपत स्टेशन में श्री श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया| इस आयोजन में श्री रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक सीपत तथा श्री अरुण कुमार वार्ष्णेय, महाप्रबंधक(प्रचालन व अनुरक्षण) ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना की| पूजा अर्चना में इनके अलावा श्री यू एच गोखे , मुख्य महाप्रबंधक सीपीजी 2, महाप्रबंधकगण, सभी अधिकारी व कर्मचारी, यूनियन तथा एशोसिएसन के प्रतिनिधि तथा सभी संविदा श्रमिक भी शामिल हुए|

श्री रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक सीपत ने इस अवसर सभी को शुभकामनाएं दी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 संविदा श्रमिकों को प्रतिभा सम्मान से पुरस्कृत किया|

इसके उपरांत एनटीपीसी सीपत में पदस्थ सभी कर्मचारी तथा संविदा श्रमिकों ने आयोजित भण्डारा का आनंद लिया| इस भण्डारा में पर्यवारण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पत्ते से बने प्लेट का उपयोग किया गया| इस तरह की पहल से पर्यावरण संरक्षण के साथ – साथ स्थानीय लोगों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होती है|

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment