रायगढ़ (वायरलेस न्यूज)शहर के बीचों बीच स्थित एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े डकैती हुई है। डकैतों ने मैनेजर को चाकू मारकर घायल भी किया है और बताया जाता है कि बैंक से करोड़ों रुपए लूटकर वे ले गए हैं। बहरहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और जांच में जुटी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे का है जब एक्सिस बैंक में कुछ लोग घुस आते और उन्होंने मैनेजर पर चाकू से हमला बोल दिया और बैंक से करोड़ों रुपए लूटकर चलते बने। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि आरोपियों को संख्या कितनी थी और कुल कितनी रकम बैंक से लूटी गई है।
इस सनसनीखेज घटना से शहर सकते में है। इसी तरह के एक घटना 2011 में हुई थी जब आईसीआईसीआई बैंक से लगभग 70 लाख रुपए की लूट हुई थी। लूट के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

