परिवर्तन यात्रा मुख्य वक्ता होंगे – बृज मोहन अग्रवाल
परिवर्तन यात्रा के साक्षी होंगे हम आप सभी
एमसीबी।(प्रशांत तिवारी वायरलेस न्यूज़)
15 साल तक डा रमन सिंह ने अपने कार्यकाल में प्रदेश को संवारा, प्रदेश की उन्नति के लिए सबका साथ सबका विकास का ध्येय लेकर कार्य किया। लेकिन, 5 साल की कांग्रेसी कुशासन में छग का विकास ठप पड़ गया है। प्रदेश की जनता भ्रष्ट सरकार से त्रस्त हैं। चहूंओर अराजकता,भ्रष्टाचार व्याप्त है। जनता इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने समय का इंतजार कर रहे हैं। तथा परिवर्तन यात्रा 87 विधानसभा क्षेत्रों की 2 हजार 989 किमी की यात्रा तय करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की ये परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट भूपेश सरकार की पोल खोलने का काम करेगी। बीजेपी ने यात्रा का जो रोडमैप बनाया है, उसके तहत यात्रा प्रतिदिन तीन विधानसभा का दौरा कर रही है। इसमें हर दिन एक बड़ी सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हजारों लोग प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने संकल्प ले रहे हैं। तथा उक्त यात्रा भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा जशपुर के खुड़िया रानी से प्रारम्भ हो कर बिलासपुर के लिए रवाना होगी ।
वंही मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर जिला के मनेन्द्रगढ़ विधान सभा के ग्राम दुबछोला मे स्वागत सभा के पश्चात चिरमिरी के डोमनहिल फुटबाल मैदान मे महती आम सभा को छत्तीसगढ़ शाशन के पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक एव कदवार नेता बृज मोहन अग्रवाल सम्बोधित करेंगे , तथा यात्रा भरतपुर् – सोनहत बिधान सभा के ग्राम नागपुर मे भी आम सभा का आयोजित है जंहा छत्तीसगढ़ के कदावर नेता बृजमोहन अग्रवाल जी सम्बोधित करेंगे तथा उक्त परिवर्तन यात्रा मे छत्तीसगढ़ शाशन के नेता प्रतिपक्ष मा.श्री नरायण चंदेल जी,पूर्व राज्य सभा सांसद सदस्य मा रामविचार नेताम, परिवर्तन यात्रा प्रभारी मोती लाल साहू जी,प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव सहित प्रदेश के अन्य लोग शामिल हो सकते है तथा यात्रा नागपुर मे सभा पशश्चात मनेन्द्रगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी जंहा शहीद भगत सिंग तिराहा मे आम सभा आयोजित होने के पश्चात परिवर्तन यात्रा मरवाही के लिए प्रस्थान करेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

