कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वास्थ्य, महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टियां की निरस्त
सभी को डेंगू नियंत्रण के लिए फील्ड में उतरने के दिए निर्देश
साफ सफाई, डेंगू लार्वा सोर्स रिडक्शन और जन जागरूकता के काम मिशन मोड में करने के लिए कहा
रायगढ़, (वायरलेस न्यूज 20 सितंबर 2023) डेंगू के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। जो लोग अवकाश पर गए हैं उन्हें तत्काल लौटने के लिए कहा गया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा है कि डेंगू नियंत्रण के लिए सभी मोर्चों पर युद्धस्तर पर कार्य होना चाहिए। अधिकारी कर्मचारी फील्ड पर नजर आएं। उन्होंने आयुक्त नगर निगम तथा सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि साफ सफाई व्यवस्था, दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग के साथ डोर टू डोर जन जागरूकता अभियान और डेंगू का सर्वे का काम पूरी क्षमता से किया जाना है। नागरिकों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है, इसमें किसी भी तरीके की लापरवाही नहीं चलेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.20*विधि छात्र कु संध्या विभार ने उत्तीर्ण किया AIB की परीक्षा*
Uncategorized2026.07.20*क्रमोन्नत या समयमान वेतनमान में लाभप्रद कौन है ? बिना जाने विकल्प पत्र भरना समझदारी नहीं है*- फेडरेशन *गलत विकल्प पत्र चयन से पेंशन-ग्रेच्यूटी प्रभावित हो सकता है- फेडरेशन*
Uncategorized2026.07.18रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी.*
Uncategorized2026.07.18कर्रा नाला बांध फूटा, गांव वाले डरे ,सैकड़ो की संख्या में है मगरमच्छ,कलेक्टर निरीक्षण के लिए पहुंचे, सीसीएफ पांडेय ने डीएफओ को नजर रखने निर्देशित किया एसडीएम ने किसानों से अपील की है खेतों , घरों में भी सावधान रहें ग्रामीण
