जिला निगम एवं स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के लिए ठोस रणनीति बनाकर कार्य करने की आवश्यकता
शहर के सभी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को भी जागरुक होकर सड़क पर उतरने की है आवश्यकता
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज)शहर में डेंगू के विकराल रूप ने असमय एक होनहार युवक को निगल लिया जिससे मन अत्यंत व्यथित और क्रोधित है और मेरे साथ ही साथ पूरा यह शहर भी शोक सागर में डूबा हुआ है और अंदर से बहुत ज्यादा आक्रोशित क्रोधित है। क्या हर समय हुई युवक की मौत का जिम्मेदार जिला निगम सरकार एवं विधायक , नहीं है या ये लोग केवल प्रेस विज्ञप्ति, रैली, जागरकता संदेश जैसे दिखावे मात्र से डेंगू को भगाएंगे।
मैं आज इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला, निगम, स्वास्थ्य, प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी , महापौर, विधायक सभी को सचेत करना चाहता हूं कि यदि मन में इच्छा शक्ति हो तो हम 48 घंटे में ही पूरे शहर की साफ सफाई एवं दवा छिड़काव की व्यवस्था कर सकते हैं।
जिला प्रशासन अपनी देखरेख में पूरे निगम की टीम के साथ जिसमे निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी स्थानीय जनप्रतिनिधि जिनमे विधायक, महापौर, सभी वार्डों के पार्षद, सभी राजनीतिक दलों के लोग, समाजसेवी संस्थाएं से जुड़े लोग सभी सम्मिलित हो और सुबह से एक अभियान छेड़ा जाए जिसमें की सभी वार्डों में साफ सफाई, फागिंग मशीन एवं दवा का छिड़काव तत्काल रूप से किया जाए और यह कार्य कम से कम एक महीना लगातार युद्ध स्तर में किया जाना चाहिए।स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता एवं डेंगू के लिए क्या किया जा रहा है इसकी जानकारी भी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से रोजाना दी जानी चाहिए। जिस जगह से कचरा का उठावा हो रहा है उसे जगह पर तत्काल दवा छिड़काव एवं पानी से धुलवाकर सफाई होनी चाहिए। वार्ड वासी वार्ड के संबंध दरोगा कर्मचारियों को कहां जाता है और उनके द्वारा तत्काल कार्य को नहीं किया जाता तो उनके ऊपर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित हो।
अधिकतर रायगढ़ की जनता शांतप्रिय है परंतु इसका कदापि यह मतलब नहीं निकलना चाहिए कि शांत रहने वाली जनता सड़क पर नहीं आ सकती आम जनता को आप सड़क पर उतरने को मजबूर मत कीजिए।
मै इस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला प्रशासन निगम प्रशासन स्वास्थ्य विभाग, महापौर, स्थानीय विधायक को सचेत करता हूं कि इसके लिए आप लोगो को मिलकर कोई ठोस रणनीति बनाई जानी चाहिए और आम जनता को आप लोग क्या रणनीति बना रहे है और उसे रणनीति पर कैसे कार्य करेंगे यह बताने की आज अत्यंत आवश्यकता है इसके लिए हो सके तो एक शहर वासियों की उपस्थिति में सामान्य बैठक का आयोजन किया जाना चाहिए जिससे कि शहर वासी भी डेंगू के प्रति अपने विचार रख सके। साफ सफाई एवं डेंगू से बचाव के लिए तात्कालिक रूप से हर वार्ड में प्रमुख जगहों पर निगम का टोल फ्री एवं एक अधिकृत नंबर वॉल राइटिंग और शहर में होर्डिंग के माध्यम से जारी किया जाना चाहिए और उस नंबर पर यदि पब्लिक द्वारा शिकायत की जाती है और उसकी शिकायत का यदि निराकरण समय से नहीं किया जाता तो जिम्मेदार अधिकारी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

