मधुबन की ज़मीन का मामला स्टे हुआ
पीड़ितों की हुई जीत : विधायक शैलेष पांडेय
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) भाजपा के पूर्व मंत्री के प्रश्रय प्राप्त अजय पानीकर और आशीष तिवारी के द्वारा मधुबन की जमीनों को बलात बल पूर्वक 50 से ज्यादा लोगो की जमीन अधिग्रहण किए जाने और तोड़फोड़ को लेकर मधुवन मोहल्ले की पीड़ित परिवारों ने विधायक से गुहार लगाई थी
जिस पर विधायक शैलेष पांडेय ने तत्काल प्रभाव से कलेक्टर से मिलकर रजिस्ट्री पर रोक लगवा दी है और संबंधियों पर तत्काल कार्यवाही कर जेल भेजने पुलिस से अनुरोध भी किया है। आज सुबह मधुबन मोहल्ले की 50 महिलाओं ने विधायक शैलेष पांडेय के निवास पहुंच गुंडों से निजात दिलाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक शैलेष पांडेय ने मधुबन मोहल्ले की महिलाओं को आगे भी सहयोग का पूरा आश्वासन दिया है।
विधायक निवास पहुंचने वाली महिलाओं में शांति बाई, मंजू मौर्य , दमयंती निर्मलकर, ममता कुशवाहा बिशवासा, कंचन विश्वकर्मा निशा विश्वकर्मा मधु अग्रवाल सुमन रजक शकुन पटेल रवि सिंग ननकी बाई दुखी राम वर्मा सहित 29 पीड़ित परिवार पहुंचे थे।सन 99से भाजपा नेता पानिकारऔर आशीष तिवारी जबरिया जमीन से बेदखली करने में लगे हुए थे।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

