नुआखाई में ऐच्छिक अवकाश की घोषणा, समाज के बहुप्रतीक्षित मांग का असर
नुआखाई त्यौहार के पूर्व झुग्गी बस्तियों परंपरा अनुसार बड़े बुजुर्गों को साड़ी, धोती, गमछा वितरण कर, लिया आशीर्वाद
नुआखाई पर नव वस्त्र प्राप्त कर वृद्धजन के चेहरे खिल उठे, दोनों हाथों से दिए युवाओं को आशीर्वाद

रायपुर, छत्तीसगढ़ (वायरलेस न्यूज)दिनांक 19 सितंबर 2023। ओड़िया समाज का महापर्व नुआखाई पर्व 20 सितंबर को देश भर में धूमधाम से मनाया जाएगा है । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 11 अक्टूबर 2022 को घोषित किए गए अवकाश की सूची में से आज आंशिक संशोधन करते हुए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी कर 20 सितंबर 2023 बुधवार को ऐच्छिक अवकाश की घोषणा किया गया जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए नुआखाई जुहार 2023 कार्यक्रम के संयोजक, सामाजिक नेता, अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा नुआखाई पर सार्वजनिक अवकाश की मांग समाज के द्वारा वर्षों से किया जा रहा है, समाज के बहुप्रतीक्षित मांगों का ही असर है कि सरकार ने नुआखाई में सप्तमी के स्थान पर संशोधन कर ऋषि पंचमी पर दिनांक 20 सितंबर को ऐच्छिक अवकाश का घोषणा किया है पर यह समाज की आंशिक जीत है जब तक पूर्णकालिक अवकाश नहीं मिल जाता समाज का संघर्ष जारी रहेगा। इसी कड़ी में नुआखाई जुहार 2023 समिति के द्वारा संयोजक भगवानू नायक की अगुवाई में नुआखाई त्यौहार के पूर्व आज राजधानी के विभिन्न झुग्गी बस्ती कलिंग नगर गुढियारी, गोपाल नगर राम नगर, कृष्ण नगर, ज्योति नगर, वीर शिवाजी नगर, जगन्नाथ नगर, कोटेश्वर नगर, आजी पारा, दुर्गा नगर कोटा आदि मोहल्लों में घर घर जाकर बड़े बुजुर्ग महिलाओं को नव वस्त्र साड़ी, धोती, गमछा आदि वितरण किया और आशीर्वाद उनसे प्राप्त किया त्यौहार के एक दिन पहले नव वस्त्र प्राप्त कर समाज के वृद्धजन के चेहरे खिल उठे और समाज के युवाओं को ढेर सारा आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नुआखाई जुहार 2023 आयोजन समिति के संयोजक अधिवक्ता भगवानू नायक, प्रभारी आशीष तांडी, गोपाल बाघ, बैकुंठ सोना, संतोष क्षत्रि, जितेंद्र नायक, मनोज नायक, रतन जगत, संजय नायक, रोहित नायक,अजीत कुम्भार, घासीराम सोना, राजू सोना, पृथ्वीराज महानंद, घासीराम बाघ, नरोत्तम नायक, कैलाश हरपाल, बिट्टू क्षत्रि, पारस नायक, देवाशीष नायक, प्रीतम महानंद, अधिवक्ता बिमला तांडी, प्रीति जगत, वंदना तांडी, रूखमणी तांडी, बबिता विभार, पुरुषोत्तम यादव, रमेश महानंद, जेडी तांडी, अजीत कुम्भार, राम सागर, मनसू निहाल, दशमु तांडी, नीरज महानंद, जनक राम तांडी, शशि क्षत्रि, क्षमानिधि नायक, गौतम बाघ, अर्जुन दीप, निरंजन दीप, हरिबंधू नायक सड्डू, सौरभ नायक, चंदू तांडी, लक्की नायक, वीरेंद्र सोना, मधु नायक, शंकर बघेल, अभय सिंह, राजेश सत्यानंद तांडी, रोहित तांडी, आनंद मोंगरी, दंबू सोना, सुरेश नायक, तुलाराम नायक, उग्रसेन नाग आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

