खाकी की मानवीय संवेदनाः
चक्रधरनगर पुलिस ने मानसिक विक्षिप्त महिला को मनोरोग अस्पताल में कराया भर्ती
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) पुलिसकर्मियों के मानवीय कार्य से समाज में पुलिस की छवि अच्छी बनती है। कई बार जिला पुलिस के अधिकारियों को ड्यूटी के साथ-साथ इन्सानियत के कार्य करते देखा गया है। ऐसा ही एक मानवीय कार्य थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर से देखने मिला। उन्होंने क्षेत्र की मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के ईलाज में मदद की गुहार लेकर थाने आये व्यक्ति को निराशा नहीं किये और अस्वस्थ व बेसहारा महिला की मदद कर उसे शीघ्र उचित उपचार के लिए सेंदरी बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया ताकि वह स्वस्थ्य होकर सामान्य रूप से जीवन यापन कर सके।
दरअसल कुछ दिनों पहले थानाक्षेत्र में निवासरत मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला (30 साल) को उसके मामा लेकर थाना चक्रधरनगर आया और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर से अपनी व्यथा बताया कि उनकी भांजी आशा ( परिवर्तित नाम) के माता-पिता और पति का देहांत हो गया। आशा की दिमागी स्थिति ठीक नहीं होने से अपने स्तर पर ईलाज कराया, ठीक नहीं हुई। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, आगे आशा के ईलाज में मदद की आस लेकर थाना आया है। थाना प्रभारी आशा की दशा देखकर उसके मामा को ईलाज में मदद का आश्वासन दिये। तत्पश्चात थाना प्रभारी द्वारा आशा के उचित ईलाज के लिये आवेदन तैयार कराकर मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ0 राजेश अजगल्ले से आशा की जांच कराए। डॉक्टर ने आशा का मनोरोगी अस्पताल में ईलाज कराये जाने की मशवरा दिये जाने पर थाना प्रभारी ने आशा को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से अनुमति मिलने पर आज चक्रधरनगर थाने की महिला स्टाफ के मार्फत आशा को राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में बेहतर ईलाज के लिये भर्ती कराया गया। क्षेत्र के रहवासी चक्रधरनगर पुलिस की इस पहल की सराहना की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

