विसर्जन के दौरान नदी में बहे बालक का आज मिला शव
गोताखोरों की टीम ने जिंदल स्टाप डेम के पास किया बरामद
रायगढ़। सोमवार की शाम गणेश विसर्जन में गए एक 9 साल के मासूम बालक की केलो नदी के तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों एवं पुलिस की टीम ने मंगलवार की दोपहर मासूम का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के सार्वजनिक गणेश उत्सव कार्नर वाली युवा समिति के सदस्यों ने सोमवार की शाम गाजेबाजे के साथ मूर्ति विसर्जन के लिये निकली। जहां केलो नदी के कयाघाट में मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा था इसी दौरान मोहल्ले का ही एक 9 साल का मासूम बालक नदी में उतरा था। बालक को नदी के गहराई का अंदाजा नही था लिहाजा पानी के तेज बहाव में अचानक मासूम लापता हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा पानी में डूबे युवक को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया परंतु अंधेरा होनें की वजह से कल देर रात तक उसका कोई पता नही चल सका था।
मंगलवार की सुबह जूटमिल एवं चक्रधर नगर पुलिस टीम के अलावा गोताखोरों की एक टीम केलो नदी में डूबे युवक की पतासाजी में फिर से जुटी हुई थी। इसी बीच दोपहर 3 बजे के आसपास पानी में डूबे युवक का शव बड़े अतरमुड़ा के पास मिला। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच की जा रही है।
इस संबंध में चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि कल शाम केलो नदी में एक बालक डूब गया था। चक्रधर नगर पुलिस एवं जूटमिल पुलिस युवक की पतासाजी में जुटी हुई थी। आज सुबह बड़े अतरमुड़ा के पास शव मिलने की जानकारी के बाद पुलिस टीम यहां पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाकर पीएम के लिये भेज दिया गया है। मृतक बालक जूटमिल थाना क्षेत्र के दुर्गा चैक का रहने वाला है जिसकी उम्र 8 से 9 साल के बीच है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

