बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) । रेसुब बिलासपुर ने ऑपरेशन”नारकोस”* के तहत 02 आरोपीयो को रेसुब पोस्ट बिलासपुर एवम टीओपीबी टास्क टीम 01 द्वारा सयुक्त रुप से 16 किलो मादक पदार्थ (गांजा) के साथ NDPS Act के तहत गिरफ्तार कर जीआरपी, बिलासपुर को सुपुर्द किया है।
बिलासपुर रेसुब पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी ने बताया कि आज 27 सितंबर 2023 को रेसुब पोस्ट बिलासपुर एवं टीओपीबी टास्क टीम 01 रेसुब बिलासपुर द्वारा नशे के सौदागरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन नारकोस” के तहत मुखबीर की सूचना के आधार पर रेसुब पोस्ट बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी, उप निरी मनीषा कुमारी मीणा, आ उज्जवल किशोर आ अजय यादव एवं टीओपीबी टास्क टीम 01 रेसुब बिलासपुर के उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, प्रआ आर के गंगोत्री को साथ लेकर रेलवे स्टेशन बिलासपुर के प्लेटफार्म न 02-03 हावड़ा छोर फुट ओवर ब्रिज के नीचे में दो लोगो को उनके साथ रखे दो पिटृठू बैग के साथ पकडे! एक महिला एवं व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम व पता कमश: 1. लीलीमा एक्का पिता जोशेफ एक्का उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम भोबरा पोस्ट कौरोंगा तहसील कुतरा थाना कुतरा जिला सुंदरगढ उडिसा 2. अजित औराम पिता बुद्ध औराम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मुसापली लौटाटोला तहसील लाठीकठा थाना ब्रहामणी तरंग जिला सुन्दरगढ़ उडिसा का निवासी बताये। उनके पास रखे पिट्ठू बैग के अंदर क्या है. पूछने पर गोल मोल जवाब देने लगे जिसे कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने पास मादक पदार्थ गांजा होना बताये दोनो के पास रखे अलग -अलग दो पिट्ठु बैग को चेक करने पर उसमे 08-08 कुल 16 पैकिट मादक पदार्थ (गांजा) पाया गया! जिसका कुल वजन लगभग 16 किग्रा. व अनुमानित कीमत् रू1,60,000/- (एक लाख साठ हजार रुपये) है उपरोक्त दोनो व्यक्तियो से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उक्त सभी 16 पैकेट गाँजा को वह दोनो राउरकेला (उड़ीसा) से लेकर आये है,और उसे कटनी (म.प्र.) लेकर जाते ! तब उक्त दोनो आरोपी व्यक्तियो के विरूद्ध रेसुब बिलासपुर द्वारा स्वतंत्र गवाहों के समक्ष विधिवत NDPS Act के तहत कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर पूर्णतया लिखित दस्तावेज तैयार किये!
उक्त दोनों आरोपीयो को मय जप्तशुदा सम्पति 16 किलो गांजा एवं लिखित दस्तावेजो के साथ अग्रिम कार्यवाही हेतु शासकीय रेल पुलिस थाना बिलासपुर को सुपुर्द किया गया।
जहां जीआरपी बिलासपुर द्वारा दोनो आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 94/2023 U/S 20 (B) NDPS Act दिनांक 27.09.2023 का मामला पंजीबद्ध किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

