*रायगढ़* । आज दिनांक 27.09.2023 के सुबह करीब 11.00 बजे मनोज कुमार डड़सेना, सुपरवाइजर, जय मां नाथल दाई क्रेशर उद्योग टिमरलगा चंद्रपुर उसके क्रेशर मालिक मनीष अग्रवाल द्वारा दिये गये 9 लाख रूपये के सेल्फ चेक को कैश कराने केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा आया था । बैंक से चेक का आहरण कर मनोज रूपयों को अपने मोटरसाइकिल के डिक्की पर रख कर केवड़ाबाड़ी चौक की ओर जा रहा था, तभी चौक पर ट्रैफिक जाम के बीच अज्ञात व्यक्तियो द्वारा डिक्की से रूपये निकाल लिये । घटना की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची । पीड़ित से पूछताछ, प्रारंभिक जांच एवं घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर 2 होंडा यूनिकॉर्न बाइक पर सवार 4 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मनोज डडसेना का पीछा कर घटना को अंजाम दिए जाने की संभावना है। एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नाकेबंदी कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी का निर्देश दिया गया है, पुलिस टीमें माल-मुल्जिम की पतासाजी में जुट गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

