*रायगढ़* । सत्तीगुड़ी चौक पर 29 सितंबर की रात एक युवक के साथ हुई मारपीट घटना में शामिल रहे दो और आरोपी- अमन मेश्राम और प्रकाश नेताम को आज कोतवाली पुलिस ने अपहरण, हत्या के प्रयास और बलवा की गैर जामानतीय धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल वारंट दाखिल किया है । कल दिनांक 01.10.2023 को अपचारी बालक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । घटना को लेकर प्रार्थी/आहत अजय दास मानिकपुरी पिता जगत दास उम्र 23 साल निवासी कोतरारोड कल्लू पान ठेला के पास थाना कोतवाली रायगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की 29 सितंबर के शाम अपने मोहल्ले का गणेश विसर्जन करने विजयपुर जा रहा था जो गांधी पुतला के पास से अकेले पैदल लौटकर वापस घर आने लगा, रात्रि करीब 9:30 बजे सत्तीगुडी चौक के पास रुककर अजय अपने भाई विनोद महंत को लेने सत्तीगुडी चौक बुलाया , उसी समय सत्तीगुडी चौक पर वास्तव ठाकुर, सागर विश्वकर्मा और उसके साथियों के साथ वहां पहुंचे । वास्तव ठाकुर ने अजय दास को उसके मोटर सायकल में बैठकर साथ चलने बोला । अजय के मना करने पर सभी एक राय होकर अजय को गाली गलौज करते मारपीट कर मोटर सायकल में जबरन बिठाकर अष्टभुजी मंदिर के पास बने क्लब में ले जाकर बिज्जू ठाकुर के साथ हत्या करने की नियत से हाथ मुक्का डंडा राड से मारपीट कर चोंट पहुंचाये । आहत के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, हत्या का प्रयास, बलवा की सुसंगत धाराओं में अपाध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी किया गया । आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे । मामले में कल दिनांक 01.10.2023 के दोपहर तीन आरोपी वास्तव सिंह ठाकुर, सागर विश्वकर्मा और उसके साथी अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया जिन्हें सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया, आरोपी वास्तव ठाकुर और सागर विश्वकर्ता को जेल वारंट पर जेल एवं नाबालिक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है । आज छापेमारी दौरान मुखबिर सूचना पर फरार दो आरोपी – (1) अमन मेश्राम पिता विनोद मेश्राम उम्र 20 साल निवासी कोतरारोड राजीव नगर गली नंबर 02 रायगढ़ थाना कोतवाली (2) प्रकाश नेताम पिता गणेश राम नेताम उम्र 23 साल निवासी कोतरारोड राजीव नगर गली नंबर 1 रायगढ़ थाना कोतवाली को कोतवाली पुलिस ने अपहरण, हत्या के प्रयास और बलवा की गैर जामानतीय धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल वारंट दाखिल किया है । मामले में अपचारी बालक समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, फरार अन्य आरोपियों की टीआई कोतवाली शनिप रात्रे के नेतृत्व में टीम लगातार आरोपियों के मिलने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

