जगदलपुर (अरूण पाढ़ी 02 अक्टूबर 2023 वायरलेस न्यूज/)
आज जगदलपुर के ऐतिहासिक मैदान लालबाग में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने एक प्रेसवार्ता के दौरान भूपेश सरकार के ऊपर जमकर हमला बोला, कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व दीपक बैज पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का परिवर्तन माहौल देखकर कांग्रेस पार्टी डरी सहमी हुई है,मोदी के कार्यक्रम को रोकने के लिए कांग्रेस सरकार लोगो को रोकने का काम कर रही है,जबकि मोदी के आगमन को लेकर बस्तरवाशी काफी उत्साहित नजर आ रहे है,दुसरी तरफ कांग्रेस सरकार बस्तर बंद का आव्हान कर रही है, जब भी देश के हित में बड़ा काम होता है कांग्रेस के पेट में दर्द शुरू हो जाता है,पांच साल में बस्तर को लूटने वाले लोग लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोग भूपेश बघेल व दीपक बैज सरकार के तानाशाही पर उतर आए हैं, भाजपा के परिवर्तन यात्रा सफलता से राहुल गांधी,दीपक बैज परेशान है,लोगो का सामना नहीं कर पा रहे हैं, कांगेस पार्टी डरी व सहमी हुई है,बस्तर में प्रधानमंत्री मोदी जी के आगमन को लेकर पूरे संभाग से उन्हें देखने सुनने को लालाहित है,कल का दिन जगदलपुर के लिए ऐतिहासिक होगा,भाजपा का एक एक कार्यकर्ता पूरे ताकत से जुटे है,संकल्प रैली को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है,भूपेश व दीपक बैज की पूर्णकृत तानाशाही ,लोकतंत्र के विपरीत व्यवहार जनता उसका माकूल जवाब देगी,लालबाग के ऐतिहासिक मैदान में नरेंद्र मोदी जी कि सभा महा परिवर्तन का शंखनाद होगा, कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू होगी और भाजपा सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा,कांग्रेस पार्टी की खड़ी दीवार को तोड़कर भाजपा को चाहने वाले लोग रास्ता निकालकर बड़ी तादाद में इस मैदान में आएंगे,मोदी की सभा के जरिए कांग्रेस सरकार की ताबूत में आखरी कील ठोकी जाएगी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

