भूपेश के एटीएम के वजन से दबा है गांधी परिवार- उजीत नारायण
छत्तीसगढ़ में माफिया चल रही है
एमसीबी(प्रशांत तिवारी वायरलेस न्यूज)
भारतीय जनता पार्टी मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष उजीत नारायण सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में माफिया सरकार चल रही है। सब जगह माफिया राज कांग्रेस ने स्थापित किया है। इस माफिया राज की कड़ी में पीएससी एवं अन्य भर्ती एजेंसी हैं, वहां पर भी कांग्रेस ने माफिया राज्य स्थापित किया है। अभी राहुल गांधी आए थे, बिलासपुर में युवा जगह जगह आक्रोशित होकर खड़े थे। भूपेश बघेल ने पुलिस पर दबाव डालकर उन लोगों को रुकवाया। जब रेल में राजनीतिक नौटंकी करने के लिए राहुल गांधी जाने लगे तो वहां पर युवाओं ने पीएससी पर सीधा सवाल किया। सीधी शिकायत की। पीएससी धांधली पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोलते हैं कि कोई शिकायत आई है क्या? राहुल गांधी के सामने युवाओं ने शिकायत कर दी और बताया कि प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री निवास में लिखित में शिकायत की है लेकिन राहुल ने कुछ नहीं कहा। दरअसल भूपेश बघेल के एटीएम तले राहुल दबे हुए हैं। इसीलिए युवाओं के मसले पर कुछ भी बोलने का साहस नहीं कर सकते क्योंकि गांधी परिवार का एटीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को बना रखा है और भूपेश का जो एटीएम है उसके वजन के तले राहुल गांधी दबे हुए हैं। इसलिए युवा भाई बहनों के अधिकार, उनके हक की बात पर राहुल कुछ नहीं बोल रहे। यदि राहुल में जरा भी नैतिकता रहती तो रेल के सफर में ही कार्रवाई हो जाती। और कहा कि उच्च न्यायालय ने 18 लोगों की नियुक्ति पर स्थगन दिया है। इस तरह की स्थिति जब सामने हैं तो भूपेश बघेल कार्रवाई क्यों नहीं करना चाहते।
छत्तीसगढ़ के सभी भाई बहन देख रहे हैं। सबके सामने है कि किस तरह का आक्रोश छत्तीसगढ़िया युवा के मन में है। किस तरह की हताशा, किस तरह की निराशा है। कैसे वे युवा जो राजनीति से जुड़े हुए नहीं हैं, वह खुलकर आरोप लगा रहे हैं कि डिप्टी कलेक्टर के लिए एक करोड रुपए चल रहा है। डी एस पी के लिए पच्चत्तर लाख चल रहा है। युवा मुखर होकर आरोप लगा रहे हैं।
तथा विधायक के सामने नोटों की गड्डियां दिखती हैं, तब भी भूपेश यही बोलते हैं। उन्होंने कहा वे सरकार के मुखिया हैं। मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हैं। यदि किसी भी प्रकार की कोई स्थिति उत्पन्न होती है तो उन्हें स्वयं संज्ञान लेना चाहिए। बिना किसी के कहे उन्हें कदम उठाना चाहिए। लोगो ने सीबीआई जांच की मांग की थी। अनेक युवाओं ने अनेक प्रकार की शिकायत की है। लिखित शिकायत की है। इसके बावजूद यह सरकार शिकायतकर्ता पर दबाव डालती है। धमकी दी जाती है। जो युवा सामने आकर बोलते हैं, उन्हें नोटिस दिया जाता है। उन्हें दबाने का काम किया जाता है। भूपेश एक तरफ कहते हैं कि शिकायत क्यों नहीं करते दूसरी तरफ जो सामने आता है उसको नोटिस देकर उसकी आवाज को दबाने का, लोकतांत्रिक अधिकार को कुचलने का प्रयास करते हैं। शिकायत की गई है इसकी प्रति भी सबके सामने है। क्योंकि उन्होंने माफिया राज पीएससी में स्थापित कर रखा है। लेकिन युवा अब कांग्रेस सरकार की असलियत जान चुकी है और उन्होंने इस कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

