ऑपेरशन सतर्क’ के तहत आरपीएफ गोंदिया द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध पिस्टल एवं 4 जिंदा कारतूस के साथ रेलवे स्टेशन गोंदिया से गिरफ्तार किया
गोंदिया ( वायरलेस न्यूज़) दिनांक 04/05.02.25 की मध्यरात्रि आरपीएफ गोंदिया के पोस्ट प्रभारी वी.के.तिवारी के निर्देशानुसार की जा रही सघन चेकिंग के दौरान आरपीएफ Actor के प्रधान आरक्षक उत्तम रघुवंशी को गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3/4 में एक संदिग्ध व्यक्ति मिला । जिससे पूछताछ करने पर वह घबरा गया और कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाया । संदेह गहराने पर उसे आरपीएफ पोस्ट गोंदिया लाया गया और उसकी तलाशी ली गई तब उसके जैकेट से एक पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 3000/- रुपये व ड्राइविंग लाइसेंस सहित एक पर्स, एक लाइटर तथा वीवो कंपनी का एक स्मार्टफोन बरामद हुआ । आगे पूछे जाने पर उसने अपना नाम आकाश साल्वे, उम्र 29 वर्ष, पिता-स्व. सुनील साल्वे, निवासी-जनता क्वार्टर नंबर-407, शिव मंदिर, न्यू राजेन्द्र नगर, मेडीशाइन हॉस्पिटल के पीछे, थाना-राजेंद्रनगर, जिला-रायपुर, छत्तीसगढ़ बताया । ऑनलाइन रिकॉर्ड खंगालने पर यह पाया गया कि पूर्व में उक्त संदिग्ध व्यक्ति के विरुद्ध रायपुर सिविल लाइन थाने एवं कोतवाली थाने में कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं । उक्त पिस्टल व अन्य सामग्री को जब्त करने के उपरांत आगे कानूनी कार्यवाही हेतु जीआरपी गोंदिया को सुपुर्द कर दिया गया । जीआरपी गोंदिया द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध अपराध क्रमांक 08/2025, धारा 3(i)/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

