नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत तय: अमर अग्रवाल

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) नगर निगम चुनाव के तहत आज अमर अग्रवाल ने बिलासपुर के विभिन्न वार्डों में व्यापक जनसंपर्क किया और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।
वार्ड क्रमांक 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 27, 28, 29 और 69 में नागरिकों से संवाद करते हुए अमर अग्रवाल ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के नागरिकों का जोश और समर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भाजपा प्रत्याशी नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने भाजपा को पूर्ण समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई और स्थानीय विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएँ भी साझा कीं। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.25आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का ‘गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन’ 28 जुलाई को.छत्तीसगढ़ से भी पत्रकारों की टीम गोविंद शर्मा के नेतृत्व मे गुजरात के गांधीनगर जायेगी*
बिलासपुर2026.07.25सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग* *प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन*
Uncategorized2026.07.25डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग*
Uncategorized2026.07.25आशीष कुमार दास इंफोसिस के अगले सीईओ होंगे, वे 1 अप्रैल 2027 से पूर्णकालिक सीईओ और एमडी होंगे
