बिलासपुर/लारा रायगढ़ (वायरलेस न्यूज)श्री स्वामीनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, एनटीपीसी- लारा के विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय कला उत्सव 2023 के लिए हुआ। ज्ञातव्य हो, कला उत्सव 2023 की जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता 5 अक्टूबर 2023 को सेंट जेवियर स्कूल रायगढ़ में आयोजित की गई थी। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित लगभग 150 प्रतिभागियों ने 20 अलग-अलग गतिविधियों में भागीदारी की। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से राज्य स्तरीय कला उत्सव 2023 के लिए चयनित प्रतिभागियों में हमारे विद्यालय के दो छात्रों का नाम शामिल है। “संगीत (वादन) स्वर वाद्य” प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र श्री प्रिंस पटेल, कक्षा 10वीं एवं “नाटक-एकल नाटक” प्रतियोगिता में बालक रमनदीप सिंह आहुजा कक्षा 10वीं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर अपने विद्यालय के साथ-साथ ब्लॉक का भी नाम रौशन किया है।
इस बावत् जानकारी देते हुए श्री स्वामीनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, एनटीपीसी-लारा के प्रभारी संत मुक्तवल्लभदास जी स्वामी एवं एनटीपीसी लारा के कार्यकारी निदेशक श्री दिवाकर कौशिक जी ने चयनित छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी । इस अवसर पर प्राचार्य श्री डी. कुल्लायप्पा ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई दी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय के दोनों ही छात्र अत्यधिक प्रतिभाशाली हैं, हम आशा करते हैं कि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समूचे जिले का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय के सी.सी.ए. प्रभारी श्री पंकज दीक्षित के मार्गदर्शन में विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री यशवंत विश्वकर्मा, श्रीमती भूमिका पांचाल, श्री पी.बी.एल.के.प्रसाद और कला शिक्षक श्री मनोज प्रधान के प्रशिक्षण ने हमें यह गौरव पूर्ण स्थान दिलाया है। मैं अपने इन सभी शिक्षकों को बधाई देता हूं। इसके साथ ही मैं अपने अभिभावकों को भी बधाई देता हूं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

