एनटीपीसी कोरबा ने ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2023 – स्वच्छता ही सेवा’ के तहत एनटीपीसी कोरबा टाउनशिप के सिल्वर जुबिली पार्क में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया
कोरबा/बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)एनटीपीसी कोरबा द्वारा भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिनांक 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा- स्वच्छता ही सेवा का शुभारंभ करते हुए 01 अक्टूबर 2023 को श्री बी रामचंद्र राव, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा ने स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर शपथ लिया।
इसी क्रम में 10 अक्टूबर 2023 को एनटीपीसी कोरबा द्वारा सिल्वर जुबिली पार्क में स्वच्छता अभियान भी चालाया गया तथा सिल्वर जुबिली पार्क के अंदर और बाहर साफ सफाई भी की गई। एनटीपीसी कोरबा ने एक जुट होकर एक घंटे के लिए श्रमदान किया।
एनटीपीसी कोरबा सिल्वर जुबिली पार्क पर इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व श्री बी.आर. राव, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा, ने किया । इस अवसर पर श्री मधु एस., महाप्रबंधक (ओ एंड एम), श्री मनीष वी साठे, महप्रबंधक (ऐश डाइक मैनेजमेंट), श्री प्रभात राम, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं एनटीपीसी कोरबा के कर्मचारीगण तथा उनके परिवार भी उपस्थित रहे। इस मौके पर आस पास के पार्षद एवं नन्हें नन्हें बच्चे भी शामिल हुए।
ज्ञात हो कि स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान एनटीपीसी कोरबा में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
स्वच्छ भारत अभियान एक ऐसा भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन है जो भारत को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग कर रहा है। यह अभियान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था और महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के दृष्टिकोण का सम्मान करने के लिए 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया था।
स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा राष्ट्रीय स्तर पर चलाया गया और इसमें सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को शामिल किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

