*वन्दे मातरम् मित्र मंडल का पथ संचलन आज*
बिलासपुर- ( वायरलेस न्यूज) सामाजिक समरसता के लिए वन्दे मातरम् मित्र मंडल का पथ संचलन आज तारबाहर स्थित आत्मानंद स्कूल से दोपहर 2.59 को शंख ध्वनि के साथ निकलेगा।
मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र जैन महामंत्री जय सिंह चंदेल एवं कार्यक्रम संयोजक धीरेन्द्र केशरवानी ने बताया कि पथ संचलन ठीक 2.59 पर प्रारंभ होकर तारबाहर चौक, सी एम डी चौक, विद्या नगर,सहगल गली,अम्बा टावर होते हुए बापिस आत्मानंद स्कूल पहुंचेगा।
पथ संचलन में सतनामी जन जागृति सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष विद्या शंकर भारद्वाज अपने साथियों के साथ संचलन का नेतृत्व करेंगे,उसके बाद केसरिया जैकेट में वन्दे मातरम् मित्र मंडल के सैकड़ों सदस्यों के साथ विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि रायपुर से आए वन्दे मातरम मित्र मंडल के सदस्य 2.3 किलोमीटर दूरी को 32 मिनट चलकर अपने गंतव्य को पहुंचेंगे।
संचलन की समाप्ति पर आत्मानंद स्कूल में एक सभा होगी जिसमें नगर के विभिन्न समाजों के प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा।
सभा को धर्म जागरण के छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रमुख राजकुमार चंद्रा मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।
धीरेन्द्र केशरवानी
संयोजक
पथ संचलन
वन्दे मातरम् मित्र मंडल
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

